ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

शराबबंदी वाले राज्य में शराब की लूट! हादसे की शिकार हुई कार से दारू की बोतलें ले भागे लोग, वीडियो हुआ वायरल

SIWAN: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए शराब माफिया और शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब माफिया चोरी छिपे अवैध कारोबार में लिप्त हैं तो वहीं

शराबबंदी वाले राज्य में शराब की लूट! हादसे की शिकार हुई कार से दारू की बोतलें ले भागे लोग, वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SIWAN: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए शराब माफिया और शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब माफिया चोरी छिपे अवैध कारोबार में लिप्त हैं तो वहीं शराब की बोतलों को देख शराब पीने वाले लोग बेकाबू हो जा रहे हैं। पिछले दिनों शराब लूट के कई मामले सामने आ चुके हैं।


ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां हादसे की शिकार हुई कार से लोगों ने जमकर शराब लूटा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कार से शराब लूटने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है।


बताया जा रहा है कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुंडा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह शराब लदी कार की टक्कर एक बस से हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही लोगों की नजर कार के भीतर रखी शराब की पेटियों पर पड़ी वे बेकाबू हो गए और लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी बोतलें लगी लेकर फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और कार सवार धंधेबाज को धर दबोचा। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने शराब लूट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस शराब लूटने वाले लोगों को तलाश कर रही है और गिरफ्त में आए शराब तस्कर से पूछताछ कर रही है।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता