ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

शराबबंदी वाले राज्य में चल रही थी दारू बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा; दो तस्कर अरेस्ट

BEGUSARAI: बेगूसराय में उत्पाद थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने शराब फैक्ट्री क

शराबबंदी वाले राज्य में चल रही थी दारू बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा; दो तस्कर अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में उत्पाद थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। छपेमारी के दौरान पुलिस ने 135 लीटर विदेशी शराब, 40 लीटर स्प्रिट, विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों का रेपर, 600 खाली बोतल और तीन बाइक को जब्त किया है।


दरअसल, उत्पाद थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा भर्रा गांव में अवैध रूप से मिनी शराब फैक्ट्री चलाया जा रहा है। इस सूचना पर उत्पाद थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से पवन कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। इस फैक्ट्री में स्प्रीट से शराब बनाकर बोतल में भरकर विभिन्न विदेशी ब्रांड का रेपर लगा बाजार में बिक्री किया जाता था। नए साल के जश्न में भारी मात्रा में शराब को खपाने की तैयारी थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने छापेमारी कर दी।


उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया हैस उनसे पूछताछ की जा रही है। शराबबंदी के बीच शराब तस्कर बेगूसराय में स्प्रीट से शराब बनाकर विदेशी शराब के ब्रांड का रेपर लगाकर विभिन्न ब्रांडों को बाजार में बेचने का काम करता था जिसका खुलासा हुआ है। नए साल को लेकर लगातार पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है, इसी दौरान शराब की मिनी फैक्ट्री का भी उद्भेदन किया गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता