ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

श्मशान घाट में छत गिरने से अबतक 18 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

DESK : गाजियाबाद में श्मशान की छत गिरने से अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है.गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टि की है. वहीं इस हादसे में 50 लोगों को घायल

श्मशान घाट में छत गिरने से अबतक 18 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल
Anamika
2 मिनट

DESK : गाजियाबाद में श्मशान की छत गिरने से अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है.गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टि की है.  वहीं इस हादसे में 50 लोगों को घायल होने की खबर है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

अभी भी प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है. घटना के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. सीएम कार्यालय के तरफ से कहा गया है कि घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मुरादनगर में रहने वाले फल विक्रेता राजाराम की रविवार की सुबह मौत हो गई थी. जिसके बाद उसके परिजन करीब 100 लोगों के साथ अंतिम संस्कार के लिए मुरादनगर के श्मशान घाट ले गए. अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने लगी तो बारिश से बचने के लिए अंतिम संस्कार में आए लोग लेंटर के नीचे खड़े हो गए. उसी दौरान ये लेंटर भरभरा  कर गिर गया. जिसमें कई लोग दब गए. हादसा के बाद से घर में कोहराम मच गया है.