ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: मौलाना की शर्मनाक करतूत, मदरसा में पढ़ने वाली छात्रा को लेकर हुआ फरार; नाबालिग से करना चाहता है निकाह

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक मौलाना की शर्मनाक करतूत(Shameful act of Maulana) सामने आई है। यहां एक 50 साल का मौलाना मदरसा(Madrasa) में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा को लेकर फरार हो

Bihar News: मौलाना की शर्मनाक करतूत, मदरसा में पढ़ने वाली छात्रा को लेकर हुआ फरार; नाबालिग से करना चाहता है निकाह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक मौलाना की शर्मनाक करतूत(Shameful act of Maulana) सामने आई है। यहां एक 50 साल का मौलाना मदरसा(Madrasa) में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा को लेकर फरार हो गया है। नाबालिग लड़की के प्यार में पागल मौलाना उससे निकाह करना चाहता है। परिजनों ने आरोपी मौलाना के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसा में पढ़ाने वाले मौलवी ने नाबालिग छात्रा को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। अपहृत युवती की मां ने थाने में शिकायत कर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। परिजनों ने मौलाना पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। 


परिजन ने बताया कि उनकी बेटी घर पर बोलकर निकली थी कि चौक पर से कॉपी खरीदने जा रही है। काफी समय होने के बाद भी घर नहीं पहुंचने पर स्थानीय चौक पर जाकर खोजबीन की लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मदरसे के 50 वर्षीय मौलाना के साथ युवती को जाते देखा गया है। फिर नाते-रिश्तेदारों में काफी छानबीन की।


इसी बीच शुक्रवार की देर रात मौलाना का परिजनों को फोन आया। बातचीत में उसने बताया कि युवती उसके पास है। वह उससे शादी करेगा लेकिन, उसने युवती की परिजन से बात नहीं कराई। परिजन मौलाना के घर भी गए थे लेकिन, उन्हें बच्ची से मिलने नहीं दिया गया। परिजन के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।


मामले की जांच कर रही दरोगा प्रीति कुमारी ने बताया कि मदरसा में पढ़ने वाली एक छात्रा का अपहरण का मामला थाना में दर्ज हुआ था। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर निवासी मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के उम्र में बहुत का अंतर है। मौलाना का उम्र करीब 50 साल से अधिक है और लड़की नाबालिक है शादी की नीयत से अपहरण के बात आरोपी ने स्वीकार की है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता