ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार में मर्डर का अजीबोगरीब मामला! शख्स पर लगा बकरी और मुर्गियों की हत्या का आरोप, महिला ने SP से लगाई न्याय की गुहार

PURNEA: पूर्णिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो बकरियों और 24 मुर्गियों की संदिग्ध मौत के बाद जब थानेदार ने पीड़िता की शिकायत नहीं सुनी तो वह अपनी फरियाद लेकर एस

बिहार में मर्डर का अजीबोगरीब मामला! शख्स पर लगा बकरी और मुर्गियों की हत्या का आरोप, महिला ने SP से लगाई न्याय की गुहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो बकरियों और 24 मुर्गियों की संदिग्ध मौत के बाद जब थानेदार ने पीड़िता की शिकायत नहीं सुनी तो वह अपनी फरियाद लेकर एसपी एसपी आमिर जावेद के पास जा पहुंची। महिला अपने हाथ में मरी हुई मुर्गियों को लेकर एसपी दफ्तर पहुंची थी। एक हाथ में आवेदन और दूसरे हाथ में मरी हुई मुर्गियां लिए महिला पर जिस किसी की नजर पड़ी, वह एक टक महिला को देखता रह गया।


दरअसल, महिला ने अपने ही पड़ोसी पर 2 बकरी और 24 मुर्गियों की हत्या का आरोप लगाया है। महिला डगरूआ थाना क्षेत्र के मझगामा पंचायत के बछरदोह गांव निवासी वैश आलम की 60 वर्षीय पत्नी अजमेरी खातून है। घटना की जानकारी देते हुए अजमेरी ने बताया कि करीब 12 साल पहले उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसी के खुन्नस और जमीनी विवाद को लेकर उनके पड़ोसी मो. नुमान और मो सनफराज ने करीब एक सप्ताह पहले चारे में जहर मिलाकर बकरियों को मिलाकर खिला दिया, जिससे उनके बकरियों की मौत हो गई थी।


झगड़े के डर से वह शांत रह गईं। इसके बाद एक से दो दिन में पड़ोसी ने दाने में जहर मिलाकर उनके सभी मुर्गियों को खिला दिया, जिससे उनकी 24 मुर्गियां मर गई। ये सभी मुर्गियां अंडा देने वाली थीं। बेटे की हत्या के बाद पति बीमार रहने लगे। जिसके बाद वे मुर्गियों का अंडा बेचकर ही घर का गुजारा करती थी। महिला का आरोप है कि जब वे मुर्गियों के मारे जाने की शिकायत लिए स्थानीय डगरूआ थाना पहुंची, तो थानेदार ने उनकी फरियाद सुनने से ही साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद थक हारकर वह आवेदन और मरी हुई मुर्गियां लेकर एसपी आमिर जावेद से मिलने पहुंच गई।


बिहार में मर्डर का अजीबोगरीब मामला! शख्स पर लगा बकरी और मुर्गियों की हत्या का आरोप, महिला ने SP से लगाई न्याय की गुहार



रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता