ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

शादीशुदा महिला को किडनैप करने पहुंचा था सिरफिरा आशिक, नाना ने विरोध किया तो कर दी हत्या

DESK : एकतरफा प्यार में पड़े सिरफिरे आशिक ने वृद्ध की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला राजस्थान के उदयपुर का है जहां एक सिरफिरा आशिक शादीशुदा महिला को किडनैप करने पहुंचा था

शादीशुदा महिला को किडनैप करने पहुंचा था सिरफिरा आशिक, नाना ने विरोध किया तो कर दी हत्या
First Bihar
2 मिनट

DESK : एकतरफा प्यार में पड़े सिरफिरे आशिक ने वृद्ध की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला राजस्थान के उदयपुर का है जहां एक सिरफिरा आशिक शादीशुदा महिला को किडनैप करने पहुंचा था. महिला अपने ननिहाल पहुंची थी, तभी युवक उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा था. महिला के नाना ने जब रोका तो युवक ने उनकी ईंट-पत्थर से मार-मारकर हत्या कर दी. 


घटना पालडी इलाके के अंबामाता थाना क्षेत्र की है. वहीं इस मामले के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार महिला की एक महीने पहले ही शादी हुई थी. तभी से भरत नाम का एक युवक उसे और उसके ससुराल वालों को परेशान किया करता था. बीती रात वह अपने कुछ साथियों के साथ महिला के ननिहाल पहुंचा और वहां उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा. महिला के नाना ने जब विरोध किया तो भरत ने वहां रखी ईंट और पत्थरों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जबकि महिला के परिवार के दो सदस्य घायल हैं. 


परिजनों ने बताया कि भरत की धमकी से परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. जांच में पुलिस को पता चला कि भरत महिला से शादी करना चाहता था. लेकिन जब उसकी शादी किसी दूसरे से हो गई तो उसके बाद से ही वह उसे परेशान करने लगा. फिलहाल पुलिस ने भरत और उसके साथियों की खोजबीन शुरू कर दी है.