ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

शादी समारोह में विवाद के बाद युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, घटना के 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार

JAMUI: शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार क

शादी समारोह में विवाद के बाद युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, घटना के 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव की है। जहां होरिल मांझी हत्याकांड मामले का उद्भेदन शुक्रवार को पुलिस ने किया। 


आरोपियों की पहचान कागेश्वर गांव निवासी अरुण मांझी के पुत्र राजवीर मांझी, महेंद्र मांझी के पुत्र बितन मांझी व करू मांझी के पुत्र रंजू मांझी के रूप में हुई है। जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि 12 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान होरिल मांझी और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने होरिल मांझी को जान से मारने की धमकी दी थी। वही 22 और 23 अप्रैल की मध्य रात्रि आरोपियों ने होरिल मांझी को अकेला पाकर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। 


उसे गांव के बगल कच्छहार में फेंक दिया। मृतक के परिजनों ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ  खैरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसके बाद जमुई एसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया और लगातार छापेमारी की गयी। इस दौरान एक आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को कई साक्षी भी मिले हैं। जिसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से कई अहम जानकारी मिली। जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।