ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

शादी के दौरान दूल्हे को उठा ले गए किन्नर, गलत काम और ठगी करने का आरोप

DESK : निकाह के दौरान किन्नरों द्वारा खूब हंगामा करने का मामला सामने आया है. इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो वे दूल्हे को ही अपने साथ उठा ले गए. अपनी आंखों के सामने यह पूरा तमाशा

शादी के दौरान दूल्हे को उठा ले गए किन्नर, गलत काम और ठगी करने का आरोप
First Bihar
3 मिनट

DESK : निकाह के दौरान किन्नरों द्वारा खूब हंगामा करने का मामला सामने आया है. इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो वे दूल्हे को ही अपने साथ उठा ले गए. अपनी आंखों के सामने यह पूरा तमाशा देखकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए. वहीं, इस मामले पर किन्नरों का कहना था कि दूल्हे ने उनके एक साथी के साथ धोखा किया है. 


घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कोतवाली शाहाबाद इलाके की है. बताया जाता है कि शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी इसरान का निकाह मौलागंज निवासी एक युवती के साथ कई महीनों पहले तय हुआ था, जिसके बाद युवक निकाह करने से टालमटोल करने लगा. युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की. जिसके बाद निकाह होने की बात तय हुई.


महमंद मोहल्ले में एक आवासीय परिसर में निकाह की तैयारी चल रही थी. बराती और सराती भी पहुंच चुके थे. इसी दौरान दो वाहनों से कन्नौज जनपद के 10 किन्नर वहां पहुंच गए और निकाह न करने देने की धमकी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया. उनका कहना था कि दूल्हा बने युवक ने एक किन्नर का शारीरिक शोषण किया है. पिछले 3 साल से वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा है, साथ ही उससे 10 लाख रुपए ठग लिए हैं. 


हंगामा बढ़ता देख मौके से बराती-सराती इधर-उधर हट गए. किन्नरों के तेवर देख युवक भी उनके साथ चला गया. वहीं कोतवाली शाहाबाद पहुंचे कन्नौज के रहने वाले किन्नर ने दूल्हे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है. किन्नर का आरोप है कि पिछले 3 साल से इसरान उसके साथ रह रहा था और उसका लगातार शारीरिक शोषण करता चला रहा है.  शादी की बात कहने पर वह टालमटोल करने लगा. इस दौरान उसने 10 लाख रुपए ले लिए और अब शादी से इंकार कर रहा है. 


आरोप है कि इसरान और उसके भाइयों ने उसकी घेराबंदी की और उससे नकदी और जेवर भी लूट लिए. पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पश्चिमी कपिल देव का कहना है कि सभी पक्षों को थाने बुलाया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स