Bihar News: घर बनाते वक्त करंट की चपेट में आए मजदूर, तीन की मौत; एक गंभीर रुप से घायल Bihar News: पेट्रोल पंप मालिक की बूढ़ी गंडक नदी में मिला शव, परिवार ने जताई साजिश की आशंका Building Department : भवन निर्माण विभाग का टेंडर घोटाला, कटघरे में कई अधिकारी; डीएम ने जांच के दिए आदेश Bihar Politics : बिहार चुनाव 2025: जनता के सामने बेनकाब हुआ कांग्रेस और राजद का पुराना खेल, बोले विजय चौधरी ...परिवारवाद और भ्रष्ट गठबंधन बिहार की प्रगति में सबसे बड़ा खतरा Bihar News: नदी में डूबने से युवक की मौत, भैंस को पानी पिलाने के दौरान हुआ हादसा Bihar News: मद्य निषेध विभाग के 'अफसर' की काली कमाई...धीरे-धीरे खुल रही पोल, काले धन को सफेद बनाने के लिए 'चाय बगान' से लेकर अस्पताल.... Pitru Paksha 2025 : बिहार दौरे पर आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन रास्तों पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान; जानिए वजह Patna News: PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद सेवाएं बहाल BIHAR NEWS : चलती पिकअप वैन में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान BPSC TRE 4: आज पटना की सड़क पर उतरेंगे लाखों छात्र, CM आवास घेरने की चेतावनी; जानिए क्या है वजह
1st Bihar Published by: Vyom Dipansh Updated Tue, 25 May 2021 01:08:30 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA: शादी के बाद ससुराल में कदम रखते ही दुल्हन ने घर की चौखट पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से हर कोई हैरान है। लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर यह हुआ कैसे। लड़के के परिजन इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अभी लड़की ने घर में कदम भी नहीं रखा था कि यह घटना हो गयी। दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फिका भी नहीं हुआ था कि लड़के के दरवाजे पर ही उसकी मौत हो गयी।
दरअसल 24 मई दिन सोमवार को बिहारशरीफ के सोहसराय निवासी विकास कुमार की शादी नवादा के गोला रोड निवासी गोपाल पंडित की बेटी से हुई थी। शादी के बाद जब दुल्हन 25 मई को मायके से ससुराल पहुंची। इस दौरान उसका भाई भी कार में साथ था। गाड़ी जैसे ही लड़के के घर पर पहुंची तब घर की महिलाएं गाल सेकाई की रस्म करने पहुंची।
जैसे ही गाल सेकाई की रस्म की गयी उसी वक्त लड़की कांपने लगी। जिसके बाद उसे पानी पिलाया गया। बाद में ग्लुकोज और नीबू का शर्बत भी दिया गया। जिसके बाद लड़की गाड़ी से जैसे ही उतरी तभी दरवाजे के पास ही लड़खड़ा कर गिर पड़ी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही साथ आए भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के शव को उसके मायके नवादा भेजा गया। इस घटना से लड़का के परिवालें भी काफी सदमें में हैं।