ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

सेक्सटॉर्शन के शिकार हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, अब लाखों रूपए मांग रहे शातिर, थाने पहुंचा मामला

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री सेक्सटॉर्शन गिरोह के शिकार हो गए हैं। गिरोह के सदस्यों ने पूर्व मंत्री को झांसे में लेकर उनसे करी

सेक्सटॉर्शन के शिकार हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, अब लाखों रूपए मांग रहे शातिर, थाने पहुंचा मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री सेक्सटॉर्शन गिरोह के शिकार हो गए हैं। गिरोह के सदस्यों ने पूर्व मंत्री को झांसे में लेकर उनसे करीब 20 हजार रुपए ठग लिए और अब दो लाख रुपए के ले ब्लैकमेल कर रहे हैं। परेशान पूर्व मंत्री ने पटना के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, देशभर में सेक्सटॉर्शन गिरोह का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शातिर ठग लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री को भी सेक्सटॉर्शन गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री के फेसबुक पर सीमा बिस्नोई नाम की किसी महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था, जिसे पूर्व मंत्री ने एक्सेप्ट कर लिया था। 


इसके बाद सीमा बिस्नोई ने फेसबुक मैसेंजर के जरीए पूर्व मंत्री से बातचीत शुरू की और उन्हे अपने झांसे में ले लिया। बातों का सिलसिला बढ़ा तो युवती ने पूर्व मंत्री को एक दिन वीडियो कॉल किया। पूर्व मंत्री ने जब कॉल को रिसीव किया तो उक्त महिला पूरी तरह से नग्न थी। महिला की इस हालत को देख पूर्व मंत्री ने फोन कट कर दिया हालांकि तबतक महिला ने स्क्रीन को रिकॉर्ड कर लिया था।


इसके बाद महिला ने स्क्रीन रिकॉर्ड को पूर्व मंत्री के पास भेजा और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर दी। जिसके बाद पूर्व मंत्री घबरा गए और उन्होंने महिला द्वारा भेजे गए गुगुल अकाउंट पर चार बार में करीब 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ दिन बाद पूर्व मंत्री के पास एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को दिल्ली साइबर सेल का अधिकारी बताते हुए पूर्व मंत्री से दो लाख रुपए की डिमांड कर दी। जिसके बाद पूर्व मंत्री साइबर थाना पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।