Hindi News / news / बाढ़ से निबटने के लिए नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 7 जिलों में...

बाढ़ से निबटने के लिए नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 7 जिलों में सहायक DM तैनात

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 17, 2019, 7:56:41 AM

बाढ़ से निबटने के लिए नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 7 जिलों में सहायक DM तैनात

- फ़ोटो

PATNA: बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों के बीच राहत और बचाव के काम को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. इस मामले में सूबे की नीतीश सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों को सहायक जिलाधिकारी के तौर पर बाढ़ से प्रभावित जिलों में तैनाती की है. जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है उनमें काथवते को शिवहर का सहायक डीएम बनाया गया है. जबकि वैभव श्रीवास्तव को सीतामढ़ी, निखिल धनराज को पूर्वी चंपारण, नितिन सिंह को मधुबनी, अमृशा बैंस को अररिया, अभिषेक रंजन को सुपौल और आशुतोष द्विवेदी को पूर्णिया का सहायक जिलाधिकारी बनाया गया है. बता दें कि राज्य में बाढ़ से बिगड़ते हालात के बीच खुद सीएम नीतीश कुमार ने लगातार दो दिनों तक कई जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को बाढ़ राहत कार्य जोरों से चलाने को कई निर्देश दिए.