1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 23, 2019, 4:55:02 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां दानापुर इलाके में एक जूते की शोरूम में भीषण आग लग गई है. आगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है. इस वक्त घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. पूरी घटना दानापुर इलाके के सदर बाजार की है. जहां आग लगने से जूते का शोरूम धूं-धूं कर जल उठा. शोरूम में ऊपरी मंजिल पर लगी आग के डर से दुकान के कर्मचारी भाग निकले. मिली जानकारी के मुताबिक वहां आसपास में ही पेट्रोल पंप भी है. एहतियातन दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं.