Hindi News / news / अभी-अभी : राजधानी के G V मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची...

अभी-अभी : राजधानी के G V मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 10, 2019, 10:37:30 PM

अभी-अभी : राजधानी के G V मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां G V मॉल में आग लगने की सूचना मिल रही है. आगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि G V मॉल के पांचवे फ्लोर पर आग लगी है. पूरी घटना पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके की है. जहां जीवी मॉल के पांचवे फ्लोर में आग लगी है. मिली जानकारी के मुताबिक अब तक किसी के भी कोई हताहत की सूचना नहीं है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ है. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. आगलगी की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट