ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D वैक्सीन, बच्चों को भी अब लगेगी कोरोना वैक्सीन

DESK: सरकार को बहुत जल्द कोरोना के खिलाफ जारी जंग में एक और कामयाबी मिलने वाली है। सितंबर के अंत तक यह खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल देश की दूसरी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी

सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D वैक्सीन, बच्चों को भी अब लगेगी कोरोना वैक्सीन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: सरकार को बहुत जल्द कोरोना के खिलाफ जारी जंग में एक और कामयाबी मिलने वाली है। सितंबर के अंत तक यह खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल देश की दूसरी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी सितंबर महीने के अंत तक बाजार में आ सकती है। जायडस कैडिला की ZyCoV-D वैक्सीन दुनिया की पहली प्लाज्मिड डीएनए आधारित कोरोना वैक्सीन है जिसे भारत ने 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए मंजूरी दी है।


बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन की कीमत अन्य वैक्सीन के मुकाबले बहुत कम होगी। जायडस कैडिला हर साल वैक्सीन की 10 से 12 करोड़ डोज  तैयार करेगा। जायडस की एमडी डॉ शर्विल पटेल का कहना है कि इस वैक्सीन की कीमत को लेकर अभी सरकार के साथ बातचीत की जानी है। 


उन्होंने कहा कि वैक्सीन की कीमत तकनीक, क्षमता वाल्युम के आधार पर तय की जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वैक्सीन की कीमत काफी कम होगी। जायकोव-डी की वैक्सीन अभी तीन डोज की वैक्सीन है जिसे 0, 28 और 56 दिन की अवधि पर दिया जाएगा। 


कंपनी के एमडी शर्विल पटेल ने बताया कि जल्द से जल्द दो डोज की वैक्सीन के लिए मंजूरी पाने की भी कंपनी कोशिश कर रही है। हालांकि इसके लिए उन्हें कोई तय समय सीमा नहीं दी है। जायकोव-डी कोरोना वैक्सीन की यह भी खूबी है कि इसे 25 डिग्री तापमान पर 3 महीने तक रखा जा सकता है। जिससे इसके रखरखाव की समस्या भी कम होगी। इस वैक्सीन को भारत सरकार ने 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी है।






टैग्स