1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 22, 2023, 7:26:34 PM
- फ़ोटो
DESK: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान सेना के दो कैप्टन समेत अबतक तीन जवान शहीद हो गये हैं जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
दरअसल, सेना को बाजीमल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराट्रूपर्स भी शामिल हुए। आतंकी घात लगाकर बैठे थे, जैसे ही सेना आतंकियों के नजदीक पहुंची, उन्होंने सेना पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो कैप्टन समेत तीन जवान शहीद हो गए।
मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया है। बता दें कि 9 घंटे से ज्यादा समय से मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में एक राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन और दूसरे पैराट्रूपर्स के कैप्टन शहीद हुए हैं जबकि पैराट्रूपर्स का एक हवलदार शहीद हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...