Hindi News / news / सेल्फी लेने के चक्कर में गांधी सेतु से गंगा नदी में गिरी लड़की,...

सेल्फी लेने के चक्कर में गांधी सेतु से गंगा नदी में गिरी लड़की, SSB के जवानों ने बचाई जान

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Aug 28, 2024, 4:08:21 PM

सेल्फी लेने के चक्कर में गांधी सेतु से गंगा नदी में गिरी लड़की, SSB के जवानों ने बचाई जान

- फ़ोटो

PATNA CITY: अभी के दौर में सेल्फी लेना जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लोग हर मौके पर मोबाइल निकाल लेते हैं और फिर सेल्फी और रील्स बनाना शुरू कर देते हैं। बिना इसके लोग रह नहीं सकते हैं। लेकिन कभी-कभी सेल्फी लेना जान पर भी बन आती है। एक ऐसा ही एक मामला पटना सिटी में सामने आया है। 


जहां महात्मा गांधी सेतु पर एक युवती सेल्फी लेने के चक्कर मे पुल से नीचे गंगा नदी में गिर गई। लड़की के गिरते ही भद्र घाट पर तैनात SSB के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद युवती की जान बचा ली। वही आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए NMCH भेजा गया। बताया जाता है कि नालन्दा की रहने वाली नीतू कुमारी पटना में रहकर बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए तैयारी करती है। पटना के महात्मा गांधी सेतु पर वो सेल्फी लेने पहुंची थी जिसके बाद वो गंगा नदी में गिर गई। जिसकी जान एसएसबी के जवानों ने बचा ली।