ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

कुएं के किनारे सेल्फी ले रही थी लड़की, पोज मारने के चक्कर में धड़ाम से गिरी नीचे

DESK : सेल्फी का क्रेज इन दिनों इतना है कि लोग कहीं भी, कभी भी सेल्फी लेने लग जाते हैं. न तो उन्हें अपनी जान की फ्रिक होती है और न ही दूसरों का केयर करते हैं. एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के रतलाम स

कुएं के किनारे सेल्फी ले रही थी लड़की, पोज मारने के चक्कर में धड़ाम से गिरी नीचे
Anamika
2 मिनट

DESK : सेल्फी का क्रेज इन दिनों इतना है कि लोग कहीं भी, कभी भी सेल्फी लेने लग जाते हैं. न तो उन्हें अपनी जान की फ्रिक होती है और न ही दूसरों का केयर करते हैं. एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आया है. 


जहां पिपलौदा थाना इलाके के सुजापर गांव में कुएं के पास सेल्फी लेना एक लड़की को महंगा पड़ गया. अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह पचास फीट गहरे कुएं में गिर गई. मौके पर मौजूद लड़की का दोस्त उसे बचाने के लिए कुंए में उतर गया पर वह भी उसे बाहर नहीं निकाल सका. तभी आसपास मौजूद लोगों की नजर दोनों पर पड़ी और गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. 


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रस्सी की मदद से लड़की और उसके दोस्त को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि हुसैनपुर के रहने वाली 25 साल की अफसाना और 23 साल का चेनू शुक्रवार दोपहर सुजापुर में दरगाह पर इबादत के लिए गए थे. इसी दौरान दोनों दरगाह के पास कुएं के पास पहुंचे और अफसाना यहां सेल्फी लेने लगी. इसी दौरान अफसाना का बैलेंस बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरी. तभी अफसाना को बचाने उसका दोस्त भी कुएं में उतर गया और वह भी फंस गया. पुलिस ने बताया कि दोनों फिलहाल सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. दोनों को घर भेज दिया गया है.