ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

शेखपुरा में दो करोड़ के सोने की लूट के बाद मुंगेर में बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाशों ने फिर ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। शेखपुरा में आशीर्वाद गोल्ड

शेखपुरा में दो करोड़ के सोने की लूट के बाद मुंगेर में बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाशों ने फिर ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। शेखपुरा में आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक से दो करोड़ का सोना लूटने की घटना का अभी चौबीस घंटा भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने मुंगेर में फिर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। 


अपराधियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर गोला रोड स्थित राहुल ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। आभूषण दुकान के मालिक से हथियार के बल पर अपराधियों ने 65 ग्राम सोने का जेवर लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि अपराधी दो की संख्या में थे। दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटे हैं।


 बताया जाता है कि राहुल ज्वेलर्स में मंगलवार 3:30 बजे दो अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और सोने का आभूषण खरीदने के बहाने गहना निकलवाया और दुकानदार राहुल पर हथियार तान दिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने 65 ग्राम सोना लूटकर मौके से फरार हो गये।