1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sep 22, 2019, 12:23:47 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ के हालात का जायजा लेने निकले गिरिराज सिंह लगातार विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान गिरिराज सिंह का सामना एसडीओ साहब से हो गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सड़क पर उतरकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे थे लेकिन एसडीओ साहब अपनी गाड़ी में बड़े शाम के साथ बैठे रहे।
दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने टशन दिखाने वाले एसडीओ साहब डॉ निशांत तेघड़ा में पोस्टेड हैं। बछवाड़ा प्रखंड के मधरापुर में उनकी मुलाकात गिरिराज सिंह से हो गई। गिरिराज बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर रहे थे लेकिन एसडीओ साहब अपनी गाड़ी में बैठे रहे। फिर क्या था गिरिराज सिंह में एसडीओ साहब को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए कहा कि यह बड़े आदमी हैं गाड़ी से नहीं उतरेंगे। इस दौरान बीच सड़क पर फायर ब्रांड नेता ने डीएसपी आशीष आनंद को भी जमकर फटकारा.
गिरिराज सिंह के इतना कहते ही एसडीओ साहब अपनी गाड़ी से उतर कर सामने आ खड़े हुए। लेकिन उनके टशन को भांफ चुके गिरराज ने कह दिया कि आपदा की इस घड़ी में जनता के बीच राहत नहीं पहुंचेगी तो वह मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेटरी तक अपनी बात पहुंचाएंगे।