ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

स्कॉर्पियो से साढ़े 9 लाख रुपया हो गया गायब, बैंक से कैश निकालकर घर लौट रहा था ठेकेदार

BEGUSARAI: बेगूसराय में दिनदहाड़े उच्चकों ने एक ठेकेदार की कार से रुपयों से भरा बैग निकाल लिया और नौ दो ग्यारह हो गये। बैग में साढ़े 9 लाख रुपये थे। शहर के सबसे वीआईपी औ

स्कॉर्पियो से साढ़े 9 लाख रुपया हो गया गायब, बैंक से कैश निकालकर घर लौट रहा था ठेकेदार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दिनदहाड़े उच्चकों ने एक ठेकेदार की कार से रुपयों से भरा बैग निकाल लिया और नौ दो ग्यारह हो गये। बैग में साढ़े 9 लाख रुपये थे। शहर के सबसे  वीआईपी और भीड़ भाड़ वाले इलाके ट्रैफिक चौक के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो में रुपयों से भरा बैग रखा हुआ था। जिसे बदमाशों ने गायब कर दिया। 


घटना नगर थाना के महज आधा किलोमीटर दूर सबसे भीड़ वाले इलाके ट्रैफिक चौक की है। जहां पुलिस हमेशा ड्यूटी पर तैनात रहती हैं। इस इलाके से इतनी बड़ी रकम लेकर भाग जाना बेगूसराय पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामबरन सिंह अपैक्स प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक प्रशांत कुमार और उनके ड्राइवर  संजीव कुमार आईसीआईसी बैंक से 9 लाख 50 हजार निकालकर कंपनी के डायरेक्टर प्रशांत कुमार के घर जा रहे थे। 


तभी इसी दौरान ट्रैफिक चौक के पास और जेम्स होटल के सामने स्कॉर्पियो पंक्चर हो गयी। स्कॉर्पियो की टायर देखने के लिए जैसे ही कर्मचारी प्रेमचंद, कंपनी के डायरेक्टर और ड्राइवर गाड़ी से उतरे तभी बदमाश मौके का फायदा उठा कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गया । घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 


आस-पास के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी है। फिलहाल कर्मचारी के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि हाल के दिनों में बेगूसराय में बाइक की डिक्की और चार पहिया वाहन से रुपए की चोरी की घटनाएं बढ़ी है। जिससे व्यवसायियों में खासा आक्रोश है। हाल के दिनों में बेगूसराय में लगातार बदमाशों के द्वारा बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है।

रिपोर्टिंग

रिपोर्टर

हरेराम दास

FirstBihar संवाददाता