1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 19, 2019, 7:37:18 AM
- फ़ोटो
DESK: जम्मू-कश्मीर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच 14 दिनों के बाद आज स्कूल खुलेंगे. जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने से पहले ऐहतियातन बंद किए गए 190 स्कूल और शिक्षण संस्थानों के ताले आज खुलेंगे. पिछले कई दिनों से घरों में कैद बच्चे एक बार फिर अपने बस्तों के साथ स्कूलों की रौनक बढ़ाएंगे. घाटी के हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. हालांकि प्रशासन ने जम्मू में इंटरनेट सेवा बहाल करने के आदेश को वापस ले लिया है. जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी में मोबाइल और इंटरनेट सेवा को फिलहाल बंद करने का फैसला लिया गया है. माना जा रहा है कि सरकार पूरे कश्मीर में धीरे-धीरे इंटरनेट सेवा बहाल करेगी.