ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी

बाल-बाल बची दर्जनों बच्चों की जान! स्कूली बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत, हादसे में चार घायल

PURNEA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण हर दिन लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसों से जुड़ी खबरें आ रही हैं। ताजा घटना पूर्णिया की है, ज

बाल-बाल बची दर्जनों बच्चों की जान! स्कूली बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत, हादसे में चार घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण हर दिन लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसों से जुड़ी खबरें आ रही हैं। ताजा घटना पूर्णिया की है, जहां बच्चों से भरी स्कूली बस हादसे की शिकार हो गई।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पूर्णिया-नरेनपुर NH पर रानीपतरा के पास बच्चों से भरी स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस पर सवार चार बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना बच्चों के परिजनों को दी गई जिसके बाद बच्चों के अभिभावक अस्पताल पहुंचे हैं। कुहासे के कारण दोनों वाहनों की रफ्तार कम थी, नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।