1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 08, 2019, 8:07:03 PM
- फ़ोटो
DESK: जम्मू और कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद हालात को सामान्य करने की कोशिश शुरु कर दी गई है. इसे लेकर सरकार ने सांबा और उधमपुर में शुक्रवार से स्कूलों और कॉलेजों को खोलने की इजाजत दे दी है. सांबा प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा कि शुक्रवार से जिले के सभी स्कूल और कॉलेज दोबारा से खुलेंगे. उधमपुर के लिए भी ऐसे ही आदेश जारी किए गए हैं. दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के कारगिल, द्रास इलाकों में शांति और स्थिरता कायम रखने के लिए गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. कारगिल जिला प्रशासन ने क्षेत्र में स्कूलों और कॉलेजों को भी अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दे दिया है.