ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव: स्कूल जा रहे प्रिंसिपल के सीने में दाग दी गोली, मौके पर मची अफरा तफरी

NALANDA: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव: स्कूल जा रहे प्रिंसिपल के सीने में दाग दी गोली, मौके पर मची अफरा तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना एकंगरसराय के चमेढ़ा गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि एकंगरसराय थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी अरुण कुमार मध्य विद्यालय राशलपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं। हर दिन की तरह गुरुवार को भी वे निर्धारित समय से बाइक पर होकर स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान चमहेड़ा गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उनके सीने में जा लगी।


गोली लगने के बाद अरुण कुमार बाइक से जमीन पर गिर गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रिंसिपल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता