1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated Apr 18, 2023, 10:59:08 AM
- फ़ोटो
JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार को बैंक के खुलते ही बदमाश बैंक में घुस गए और बैंक में रखे सोना और चांदी के साथ करीब 16 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना भारतीय स्टेट बैंक की चकाई शाखा की है।
बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह मंगलवार को भी बैंककर्मी समय से बैंक पहुंच गए थे। जैसे ही बैंक का कामकाज शुरू हुआ, पांच की संख्या में बदमाश बैंक में घुस गए और सभी कर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी की है। इस दौरान बदमाशों ने करीब 16 लाख रुपए के साथ साथ बैंक में रखे सोना और चांदी भी लूटकर फरार हो गए।
चकाई थाने से महज पांस सौ मीटर की दूरी पर हुई लूट की इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक और आसपास लगे सीटीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जमुई एसपी डॉक्टर सौर्य सुमन ने बताया कि जमुई का चकाई इलाका बॉर्डर एरिया है, इसीलिए गिरीडीह जिला और देवघर जिला के SP से भी बात हुई है। सक्रिय अपराधियों की सूची मांगी गई है और जल्दी ही इस घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा। सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है और देवघर और गिरिडीह की पुलिस भी जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर के इलाके को सील कर दिया गया है। जमुई एसपी से कहा कि बैंककर्मियों के द्वारा बताया गया है कि अपराधियों के पास बड़ा हथियार भी था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि बैंक लूटने वाले अपराधी हैं या नक्सली, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

