1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 04, 2019, 1:00:04 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में सूखे के हालात के बीच खेती के लिए सिंचाई के वैकल्पिक इंतजाम के सवाल पर सरकार विधान परिषद में घिर गई। हैरत की बात यह रही कि सिंचाई पर सरकार की घेराबंदी विपक्ष ने नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के ही सदस्यों ने की। दरअसल विधान परिषद के प्रश्नोत्तरकाल में बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने नवादा सहित अन्य जिलों में तालाब की उड़ाही नहीं होने का मामला उठाया। जिसके बाद सत्तापक्ष के ही दिलीप चौधरी और देवेश चंद्र ठाकुर में भी नहर और राजकीय नलकूपों के बदहाली का सवाल उठाते हुए विभागीय मंत्री से जवाब मांगा। सत्ता पक्ष के सदस्यों के सवालों पर लघु जल संसाधन मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने यह भरोसा दिलाया कि सरकार इस साल के अंत तक राजकीय नलकूपों की मरम्मत ही करा लेगी। साथ ही साथ नहर पाइन और तालाबों की उड़ाही का भी भरोसा सदन में दिया।