ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

शातिर चोर का कारनामा: रिटायर्ड फौजी के घर बैठकर पहले पिया स्मैक, फिर राइफल की गोलियां समेत लाखों के गहने-कैश पर किया हाथ साफ

PURNEA: पूर्णिया के शक्तिनगर स्थित एक रिटायर्ड फौजी के घर में घुसकर अपराधियों ने ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों

शातिर चोर का कारनामा: रिटायर्ड फौजी के घर बैठकर पहले पिया स्मैक, फिर राइफल की गोलियां समेत लाखों के गहने-कैश पर किया  हाथ साफ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के शक्तिनगर स्थित एक रिटायर्ड फौजी के घर में घुसकर अपराधियों ने  ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।  चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने घर के एक कमरे में बैठकर स्मैक पिया। स्मैक पीने के बाद शातिर चोर रिटायर्ड फौजी के राइफल की 10 गोली, घर में रखे करीब 2 लाख के जेवर और 50 हजार रुपये कैश अपने साथ लेकर चलते बने। 


पीड़ित गृहस्वामी ने बताया चोरी की घटना 5वीं बार हुई है। चोरी की घटना को अंजाम दे रहे चोरों में से एक को घरवालों ने घर के अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को पकड़ा और अपने साथ ले गई। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर इलाके की है।  


जहां रिटायर्ड फौजी सुमन सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। सुमन सिंह की पत्नी नूतन देवी और भतीजे मंजीत कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 3 बजे बाथरुम जाने के लिए उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खोला। इतनी ही देर में घर के अंदर शातिर चोर घुस गया और घर के एक कमरे में छिप गया। घर में चोरों के घुसने की आहट किसी ने महसूस नहीं की। 


इसके बाद घर के अंदर का दरवाजा बंद कर मंजित अपने कमरे में जाकर सो गया। कुछ ही देर बाद घर के कमरे से सामान के गिरने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उनकी नूतन देवी की आंख खुली। बगल के कमरे में जाकर देखा तो उसमें चोर घुसे थे। चोरों ने उनके घर से राइफल की 10 गोली, घर में रखे करीब 2 लाख के जेवर समेत 50 हजार कैश मिलाकर कुल 2.50 लाख की चोरी कर ली। 


इसके बाद सभी सदस्य घर से बाहर निकले और घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। भागने के क्रम में एक साथी घर के अंदर ही फंसा रह गया। जिसे घरवालों ने पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों के घर में घुसने की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता