Bihar Assembly Election 2025 : NDA में कोई नाराज़गी नहीं, शाम तक उम्मीदवारों की सूची घोषित करेगी भाजपा: दिलीप जायसवाल Human On Moon: चांद पर कैसी होगी जिंदगी? जानिए वहां रहने के फायदे और नुकसान Patna News: 'सोनू' निकला इमरान, पटना में हिंदू बनकर युवती से की शादी; खुलासे के बाद मचा बवाल ODI में सबसे बड़ा World Record तोड़ने की ओर अग्रसर भारत का चैंपियन, वर्तमान में इस पाकिस्तानी प्लेयर के नाम है यह कीर्तिमान Bihar Election 2025 : NDA में सीट बंटवारा के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर आया यह फार्मूला, BJP में 80% पुराने कैंडिडेट हो सकते हैं वापस Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी
1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Thu, 18 May 2023 03:31:26 PM IST
- फ़ोटो
JAMUI: दो दिनों से लापता 23 साल की विवाहिता की लाश आज गांव के बाहर एक कुएं से मिली है। कुएं से महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सोनो थाने की पुलिस भी पहुंच गयी लेकिन मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस की टीम को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस की टीम के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गयी। जिसमें सोनो थाने ड्राइवर योगेन्द्र उर्फ यमुना यादव गंभीर रूप से घायल हो गये।
आनन-फानन में घायल ड्राइवर का प्राथमिक उपचार कराया गया जिसके बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना सोनो थाना क्षेत्र के अमझारी गांव की है जहां मंगलवार को महिला के पिता और ससुर ने पुलिस को उसके गायब होने की सूचना दी थी। परिजनों ने थाने में जाकर आवेदन दिया था। लेकिन आज उसकी लाश कुएं से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान अमझरी गांव निवासी दिलीप मंडल की 23 वर्षीय पत्नी लवली देवी के रूप में हुई। जो ससुराल से ही 2 दिनों से लापता थी।
बेटी के लापता होने की सूचना के बाद झाझा थाना क्षेत्र के हरनजा गांव निवासी महिला के पिता सुनील मंडल कुछ लोगों के साथ बेटी के ससुराल अमझरी गांव पहुंचे थे। ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर लाश को गायब कर देने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। अमझारी निवासी सीताराम मंडल ने भी अपनी बहू और दिलीप मंडल उर्फ टुनटुन मंडल की पत्नी लवली देवी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही महिला के ससुर सीताराम मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की लेकिन पुलिस ना तो विवाहिता को बरामद कर पाई और ना ही कोई सुराग ही मिल सका।
गुरुवार को गांव के बाहर एक कुएं से लापता लवली देवी की लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि लवली इससे पहले भी अपने ससुराल अमझरी से अचानक गायब हो गई थी बाद में महिला हेल्पलाइन जमुई की मदद से उसे बरामद किया गया था। मायके वालों की उपस्थिति में महिला हेल्पलाइन ने पति-पत्नी को समझा-बूझाकर कर उसे घर जाने को कहा था।
जिसके बाद से महिला अपने ससुराल चली गयी और एक बार फिर से लापता हो गयी लेकिन इस बार उसकी लाश कुएं से मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना से गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प हो गयी जिसमें थाने का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।