ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

सासाराम में सर्राफा व्यवसायी को मारी गोली, 10 लाख का आभूषण लूटकर भागे अपराधी

SASARAM: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी है। उनके पास रखे आभूषण से भरा बैग भी लूटकर फरार हो गये है। दुकान बंद क

सासाराम में सर्राफा व्यवसायी को मारी गोली, 10 लाख का आभूषण लूटकर भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी है।  उनके पास रखे आभूषण से भरा बैग भी लूटकर फरार हो गये है। दुकान बंद कर सर्राफा व्यवसायी अपने घर जा रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। लूटे गये आभूषण की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है।


गोली लगने से सर्राफा व्यवसायी कैलाश सेठ गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे आनन-फानन में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। गोली कैलाश सेठ के पैर में लगी है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब कैलाश सेठ दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। घटना नगर थाना क्षेत्र के तकिया की जहां ओवर ब्रिज के नीचे बाइक सवार अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही उनकी नजर सर्राफा व्यवसायी कैलाश सेठ पर गयी अपराधियों ने उनके पास रखे आभूषण को लूटने लगे। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी और आभूषण से भरे थैले लूटकर फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। बता दें की तकिया में रेलवे के ओवर ब्रिज के पास कैलाश सेठ का राजश्री ज्वेलर्स नाम की दुकान है। दुकान को बंद कर कैलाश सेठ अपने बेटे अमन कुमार सोनी के साथ बाइक से तकिया स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर आभूषण से भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर सर्राफा व्यवसायी को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सासाराम के डीएसपी संतोष कुमार राय और नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा फिलहाल घायल कैलाश सेठ से मिलने पहुंचे हैं। उनसे पूछताछ के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गयी है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता