1st Bihar Published by: RANJAN KUMAR Updated Sep 02, 2020, 10:26:50 AM
- फ़ोटो
SASARAM : बड़ी खबर सासाराम से है, जहां छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. जिसमें दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है.
घटना नोखा के डंगरा टोला की है. जहां रिश्तेदारी का ही एक लड़का अपने दूर के रिश्ते की भाभी के साथ छेड़खानी करने लगा. जिस पर भाभी ने विरोध किया. इसी को लेकर विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते एक ही कुनबे के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान जमकर मारपीट हुई. बताया जाता है कि लाठी-डंडे के अलावे चाकू भी सभी वार किए गए. जिसमें 2 महिला सहित पांच लोग घायल हो गए
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं घायलों ने बताया कि छेड़खानी को लेकर बवाल हुआ था और फिर मारपीट होने लगी.