1st Bihar Published by: RANJAN KUMAR Updated Jan 31, 2020, 11:28:17 AM
- फ़ोटो
SASARAM : सासाराम में आज का दिन एक परिवार पर काल बनकर टूटा. पहले बस की चपेट में आने से दिनारा के बलदेव हाई स्कूल के पास एनएच-30 पर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे. वहीं घायल युवकों को देखने जा रहे परिजनों के मैजिक वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए.
दोनों हादसा एक ही जगह हुआ है. कुछ देर पहले जिस जगह पर बाइक सवार युवक घायल हुए थे, वहीं ट्रक की चपेट में आने से मैजिक सवार चाचा-भतीजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं मैजिक वैन में सवार 4 महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. वहीं पहली घटना में घायल बाइक सवार को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है. मृतक की पहचान 25 साल के रितेश पासवान और उसके भतीजा 4 साल के आदित्य के रुप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.