Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bengaluru Stampede: विराट कोहली के खिलाफ थाने में शिकायत, बेंगलुरू हादसे को लेकर FIR दर्ज करने की मांग Bengaluru Stampede: विराट कोहली के खिलाफ थाने में शिकायत, बेंगलुरू हादसे को लेकर FIR दर्ज करने की मांग Buxar News: अजय सिंह के नेतृत्व में भारत प्लस इथेनॉल प्लांट की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक विकसित किया CO2 स्टोरेज सिस्टम Buxar News: अजय सिंह के नेतृत्व में भारत प्लस इथेनॉल प्लांट की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक विकसित किया CO2 स्टोरेज सिस्टम Bihar News: बिहार में सबसे सस्ता गोल्ड रेट और मेकिंग चार्ज लेकर आया श्री हरी ज्वेलर्स, मौका कहीं छूट न जाए Bihar News: बिहार में सबसे सस्ता गोल्ड रेट और मेकिंग चार्ज लेकर आया श्री हरी ज्वेलर्स, मौका कहीं छूट न जाए Patna News: पटना में यहां मिल रहा खादी के कपड़ों पर आकर्षक डिस्काउंट, खरीदने के लिए उमड़ रही भारी भीड़ Patna News: पटना में यहां मिल रहा खादी के कपड़ों पर आकर्षक डिस्काउंट, खरीदने के लिए उमड़ रही भारी भीड़
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 01 Apr 2023 10:17:04 PM IST
- फ़ोटो
SASARAM: आज दूसरे दिन भी सासाराम में उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया। उधर नालंदा में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। नालंदा में एक युवक की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये हैं। वही दो पुलिसकर्मी भी घायल है। सासाराम में दो पक्षों की बीच हिंसक झड़प आज दूसरे दिन भी जारी है। सहजलाल पीर में शनिवार की शाम से पथराव और फायरिंग की गई। खुद डीएम और एसपी मौके पर मौजूद है और स्थिति को कंट्रोल करने में लगे है। भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।
सासाराम में अलग-अलग इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सासाराम में बम फेंके जाने की भी सूचना आ रही है। पांच लोग घायल हो गये है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सदर अस्पताल में वरीय अधिकारी भी मौजूद हैं। अभी तक कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 18 लोगों को जेल भेजा गया है जबकि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सासाराम में स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस जुटी है। वही दूसरी खबर मुंगेर से आ रही है जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट की घटना हुई है। गढीरामपुर में वर्चस्व को लेकर दो गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया।
जबकि बिहारशरीफ के पहड़पुरा गांव में भी आज दूसरे दिन शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच झड़प में एक युवक को गोली लग गयी। युवक की पहचान गुलशन कुमार के रूप में हुई है जो दूध पहुंचाने के लिए जा रहा था तभी दोनों पक्ष की ओर से चली गोली युवक को जा लगी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे प्राइवेट क्लिनिक ले जाया गया लेकिन स्थिति बिगड़ता देख उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि पहड़पुरा, बड़ी दरगाह, खासगंज और मेहरपर इलाके में झड़प के बाद दोनों ओर से फायरिंग की गयी और लगातार पथराव किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को भी गोली लगी है जो अपना इलाज प्राइवेट क्लिनिक में करवा रहे हैं। वही दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये हैं।