ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

सासाराम मंडल कारा में एक कैदी की मौत, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से ग्रसित थे मुसाफिर सिंह

SASARAM: सासाराम मंडल कारा में बंद एक बीमार कैदी की मौत हो गई। बताया जाता है कि 7 जनवरी को लो ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ जाने की शिकायत के बाद मुसाफिर सिंह को सदर अस्पताल के कैदी वार्

सासाराम मंडल कारा में एक कैदी की मौत, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से ग्रसित थे मुसाफिर सिंह
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SASARAM: सासाराम मंडल कारा में बंद एक बीमार कैदी की मौत हो गई। बताया जाता है कि 7 जनवरी को लो ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ जाने की शिकायत के बाद मुसाफिर सिंह को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज 52 वर्षीय मुसाफिर सिंह की मौत हो गई। 


वे भानस ओपी के गोपालपुर गांव के रहने वाले थे। मारपीट मामले में पिछले 4 महीने से विचाराधीन कैदी के रूप में मंडल कारा में बंद थे। आज इलाज के दौरान कैदी वार्ड में उनकी मौत हो गयी। अस्पताल की ओर से जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी। 


मौत की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। डीएम के निर्देश पर मेडिकल टीम का गठन किया गया है। दंडाधिकारी चंद्रमा राम की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बता दें कि मुसाफिर सिंह ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से ग्रसित थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता