निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, 5 मजदूर दबे, गुस्साएं लोगों ने किया जमकर हंगामा BIHAR: फर्जी दारोगा बनकर ग्राहक सेवा केंद्र से 50 हजार की ठगी, साइबर थाने में शिकायत दर्ज थाने में रचाई शादी: प्रेमी युगल ने भगवान शिव के मंदिर में लिए सात फेरे, पुलिस बनी गवाह Ram Mandir: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी, अयोध्या में इस दिन होगा भव्य आयोजन Ram Mandir: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी, अयोध्या में इस दिन होगा भव्य आयोजन जानलेवा बना ONLINE गेमिंग: कर्ज में डूबे दंपती ने किया सुसाइड, 6 साल पहले हुई थी शादी Bihar Politics: चुनाव से पहले इस नेता ने छोड़ा बीजेपी का साथ, दिलीप जायसवाल को भेजा इस्तीफा Bihar Politics: चुनाव से पहले इस नेता ने छोड़ा बीजेपी का साथ, दिलीप जायसवाल को भेजा इस्तीफा Bihar Politics: ‘दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज पूरी तरह से NDA के साथ’ संतोष सुमन का आरजेडी-कांग्रेस पर अटैक Bihar Politics: ‘दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज पूरी तरह से NDA के साथ’ संतोष सुमन का आरजेडी-कांग्रेस पर अटैक
1st Bihar Published by: Updated Sun, 14 Aug 2022 04:09:21 PM IST
- फ़ोटो
JHARKHAND: अक्सर यह बातें सुनने को मिलती है कि जनप्रतिनिधि या अधिकारी अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में नहीं करवाते हैं। उनके बच्चे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ते हैं। लेकिन ऐसी बात नहीं है। झारखंड के रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने अपना डिलीवरी सरकारी अस्पताल में कराया है। सदर अस्पताल में एडमिट ममता देवी को नॉर्मल डिलीवरी से पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
एक विधायक का प्राइवेट नर्सिंग होम में ना जाकर सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक ममता देवी को बधाई दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा खूब होने लगी है। ममता देवी के प्रशंसकों ने भी डिलीवरी के बाद अस्पताल में लड्डू बांटें। सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हो रही है।
झारखंड के रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने सदर अस्पताल के जनरल वार्ड में एक बच्चे को जन्म दिया। सदर अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से उन्हें बेटा हुआ है। एक विधायक का प्राइवेट अस्पताल में न जाकर एक सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराना सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है। लोग ममता देवी के इस फैसले का सम्मान कर रहे है। सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।
रामगढ़ विधायक ममता देवी का कहना है कि मैंने अपना डिलीवरी सरकारी हॉस्पिटल में कराने का मन इसलिए बनाया ताकि सरकारी अस्पतालों पर लोगों का भरोसा बना रहे। वे भी अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में करा सकें।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ममता देवी को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ से माननीय विधायक और बहन श्रीमती ममता देवी जी को संतान प्राप्ति की अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुशी के इस शुभ अवसर पर उनके परिवारजनों को भी हार्दिक शुभकामनाएं।