ब्रेकिंग
‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधान‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधान

सरकार पर जमकर बरसे सुधाकर, विधायकों के पास नहीं रही कोई शक्ति, नीतीश और मोदी ने किया हर चीज़ पर कब्ज़ा

KAIMUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज होकर मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले राजद नेता सुधाकर सिंह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमल

सरकार पर जमकर बरसे सुधाकर, विधायकों के पास नहीं रही कोई शक्ति, नीतीश और मोदी ने किया हर चीज़ पर कब्ज़ा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAIMUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज होकर मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले राजद नेता सुधाकर सिंह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सुधाकर ने कहा कि देश में भाजपा सरकार नहीं बल्कि मोदी की सरकार चल रही है तो बिहार में नीतीशे कुमार हैं। इन लोगों के आगे बाकी सभी पार्टी नगण्य हैं। 


दरअसल, कैमूर जिले के मोहनिया में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और बिहार के नीतीश सरकार पर गरजे हैं। उन्हें यहां तक कह डाला केंद्र की जो सरकार है वह बीजेपी की नहीं बल्कि मोदी सरकार है और बिहार की जो सरकार है वह नीतीशे की सरकार है और बाकी पार्टियां गायब हो गई । सुधाकर सिंह कहा देश की मौजूदा जो सरकार है वह भारत की सरकार या भाजपा की सरकार नहीं बल्कि मोदी सरकार है ,और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है। इन दोनों की सरकार में बाकि सभी पार्टी गौण हो गई है। सभी लोग सिर्फ एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हैं। 


इसके आलावा उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के लोग महात्मा गांधी को बापू कहने पर चुनौती देते हैं, तो मैं उनसे यह पूछना चाहता हूँ कि जब महात्मा गांधी बापू नहीं है तो लौह पुरुष को भारत की एकता का प्रतीक कैसे मान लिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं बापू को भी मानता हूं और लौह पुरुष को भी मानता हूं। लेकिन, वर्तमान समय में दोहरी मानसिकता वाले लोगों को पहचानने की जरूरत है। समाज में आज छोटी-छोटी बातों पर इस्तीफा लिए जा रहे हैं। 


इसके साथ ही उन्होंने बिहार की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान में शासनप्रणाली चलाने में इतनी सारी असहिष्णुता है कि इससे कई विधायिका आज संकट में है। जबकि संविधान में कहा गया था विधायिका सर्वोच्च होगी। जबकि वर्तमान समय में कार्यपालिका सर्वोच्च हो गई है। अब ताकत प्रधानमंत्री के कार्यालय या मुख्यमंत्री के कार्यालय में है। यही सर्व संसद भी है ,संविधान सभा भी है, यही न्यायपालिका भी है। वहीं से नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कि हद तक कामयाब रहे। यही सब 99.99 प्रतिशत फैसले लेते हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता