ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

सरकार की फजीहत के बाद जागी बेगूसराय पुलिस, शराब तस्करी के खिलाफ कराई गुंडा परेड

BEGUSARAI: बिहार में शराब को लेकर सरकार की हुई भारी फजीहत के बाद पुलिस ने शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए कमर कस ली है। बेगूसराय में शराब तस्करों के मन में पुलिस का भय

सरकार की फजीहत के बाद जागी बेगूसराय पुलिस, शराब तस्करी के खिलाफ कराई गुंडा परेड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में शराब को लेकर सरकार की हुई भारी फजीहत के बाद पुलिस ने शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए कमर कस ली है। बेगूसराय में शराब तस्करों के मन में पुलिस का भय उत्पन्न करने के लिए गुंडा परेड कराई गई। इस परेड में शराब के वे लोग शामिल हुए जो शराबबंदी के बाद शराब के तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। जिले के सभी थानों में गुंडा परेड कराया गया है।


दरअसल, बेगूसराय में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आज गुंडा परेड कराई गई। 2016 में शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद से अब तक जितने भी लोगों को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, उन सभी की थानों में हाजिरी लगवाई गई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आज दो हजार से ज्यादा जमानत पर बाहर आए शराब तस्करी के आरोपी के द्वारा थानों में हाजिरी लगाई गई। 


गुंडा परेड का मुख्य उद्देश्य वैसे लोगों पर नजर रखना है जो शराब के मामले में एक बार भी जेल गए हैं और जो जमानत पर बाहर है। शराब तस्करों पर नजर रखने के लिए एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर आज जिले के सभी थानों में गुंडा परेड कराई गई, जहां सभी जमानत पर बाहर आए शराब तस्करों ने थाना पहुंचकर हाजिरी लगाई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करीब सौ शराब तस्करों को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें से करीब 50 से ज्यादा आरोपियों ने आज थाना पहुंचकर हाजिरी लगाई। इसके साथ ही वीरपुर, तेघरा, बछवारा, मटिहानी समेत जिले के सभी थानों में आरोपियों ने हाजिरी लगाई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता