ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, त्योहारों में मिलेगा 10000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस

DESK : त्योहारों के शुरू होने से पहले मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया है. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाता सम्मेलन में इस बात की

सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, त्योहारों में मिलेगा 10000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस
Anamika
2 मिनट

DESK :  त्योहारों के शुरू होने से पहले मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया है. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी. 

उन्होंने कहा कि महामारी से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है. सभी की जेब पर इसका सीधा असर पड़ा है. इसलिए अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने के लिए दो प्रस्ताव पेश किए हैं. पहला 'एलटीसी कैश वाउचर स्कीम' और दूसरा 'स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम' है. स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस देगी साथ ही कर्मचारियों को एलटीसी में टिकट किराये का भुगतान अब नकद में किया जाएगा. 

महामारी से अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है. ऐसे में सरकार ने कई घोषणाओं के जरिए गरीब और कमजोर वर्ग की जरूरतों को पूरा किया है. लेकिन अब बाज़ार को रफ़्तार देने की जरुरत  ऐसे में फेस्टिवल सीजन से बढ़कर और कोई अच्छा मौका हो ही नहीं सकता. इसके लिए  उपभोक्तों  के हाथ में पैसे बढ़ाये जा रहे हैं ताकि वो खरीदारी करने को प्रोत्साहित हो सके. 

लॉकडाउन हटने के बाद बाज़ार में आपूर्ति बाधा को कम किया गया लेकिन इसके बावजूद बाज़ार को पहले जैसी रफ़्तार नहीं मिल पा रही, यही कारण है कि सरकार ने 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस के तौर पर सरकारी कर्मचारियों को देने का फैसला लिया है. ताकि त्योहारों के समय सरकारी कर्मचारियों के पास खरीदारी के लिए पैसा हों. 

वित्त मंत्री ने कहा कि मांग को प्रोत्साहन के लिए एलटीए खर्च के लिए अग्रिम में राशि दी जाएगी.  एलटीसी के लिए नकद पर सरकार का खर्च 5,675 करोड़ रुपये बैठेगा. सार्वजनिक उपक्रमों और बैंकों को 1,900 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.