ब्रेकिंग
Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम

अनंत अंबानी ने तिरुमला मंदिर में किए बाल दान, 27.5 करोड़ रुपये का दिया तोहफा

रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने तिरुमला मंदिर में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और बाल दान किया। उन्होंने TTD को 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने की घोषणा भी की, जिसकी लागत लगभग 27.5 करोड़ रुपये है।

Anant Ambani
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सुबह होने वाली सुप्रभात सेवा में भाग लिया और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए।


मंदिर दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने परंपरा का पालन करते हुए अपने बाल दान किए। तिरुमला मंदिर में बाल दान (मुंडन) को श्रद्धा, समर्पण और अहंकार त्याग का प्रतीक माना जाता है। हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां अपनी आस्था और मनोकामना पूर्ण होने के लिए बाल दान करते हैं। लंबे बालों के लिए पहचाने जाने वाले अनंत अंबानी का मुंडन चर्चा का विषय बना रहा।


दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को लगभग 27.5 करोड़ रुपये की लागत से 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करेगी। इसके साथ ही कंपनी इन बसों के संचालन के लिए 50 ड्राइवरों के वेतन और अन्य सुविधाओं का खर्च भी उठाएगी।


इसके अलावा तिरुमला में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में भी सहयोग देने की बात कही गई है। मंदिर में दर्शन के बाद रंगनायकुला मंडपम में वैदिक विद्वानों ने अनंत अंबानी को वैदिक आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें श्रीवारी तीर्थ प्रसाद भेंट किया और पारंपरिक रेशमी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


अनंत अंबानी लंबे समय से धार्मिक स्थलों की यात्राओं के लिए जाने जाते हैं। वह भगवान श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी के प्रति अपनी आस्था कई बार सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर चुके हैं। पिछले वर्ष अपनी शादी से पहले उन्होंने द्वारका तक पदयात्रा भी की थी। इसके अलावा पशु संरक्षण से जुड़े वंतारा प्रोजेक्ट के माध्यम से वह सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता