ब्रेकिंग
बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?

सरकार का फरमान, अब मदरसों को देना होगा पाई-पाई का हिसाब ; ऑनलाइन भेजनी होगी रिपोर्ट

PATNA : राज्य सरकार के तरफ से अनुदान लेने वाले मदरसों को अब पाई-पाई का हिसाब देना होगा। मदरसों को यह बताना होगी कि राज्य सरकार के तरफ से उपलब्ध कराई गई राशि किस मद में कितनी खर्च क

सरकार का फरमान, अब मदरसों को देना होगा पाई-पाई का हिसाब ; ऑनलाइन भेजनी होगी रिपोर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राज्य सरकार के तरफ से अनुदान लेने वाले मदरसों को अब पाई-पाई का हिसाब देना होगा। मदरसों को यह बताना होगी कि राज्य सरकार के तरफ से उपलब्ध कराई गई राशि किस मद में कितनी खर्च की गई। इसके साथ ही मदरसों को खर्च की गई राशि को ऑडिट भी कराना होगा। इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन भेजनी होगी।


दरअसल, राज्य में 1942 अनुदानित मदरसे हैं। इनमें वस्तानिया के 1732, फौकानिया के 119, मौलवी के 55, आलिम के 22 और फाजिल स्तर के 14 मदरसे हैं। इसके पहले ये मदरसे उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराते थे, जिसमें खर्च का सटीक विवरण नहीं होता था। जिसके बाद इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई और जब जांच हुई तो 609 मदरसों का फर्जीवाड़ा सामने आया। यह जांच पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर चल रही है।


मालुम हो कि, बीते 22 जनवरी को पटना हाईकोर्ट में लोकहित याचिका दायर करने वाले मो. अलाउद्दीन बिस्मिल ने आरोप लगाया था कि 609 मदरसों ने मान्यता संबंधी फर्जी कागजात प्रस्तुत कर अनुदान लिया।तब याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य के अनुदान पाने वाले मदरसों की जांच करने का आदेश शिक्षा विभाग को दिया है। फिलहाल मदरसों की जांच जारी है। फर्जी कागजात का मामला सीतामढ़ी जिले के मदरसों से जुड़ा है।


जानकारी हो कि, शिक्षा विभाग ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड नियमावली-2022 को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। यह नियमावली इस साल से शत-प्रतिशत प्रभावी हो, इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। नियमावली में व्यापक प्रावधान किया गया है ताकि मदरसों में सुधार लाने को प्राथमिकता दी जा सके।


मदरसों को संबद्धता देने, शिक्षा विभाग के अनुमोदन के बाद इस संबंध में नियमावली बनाने और प्रस्वीकृति के लिए निर्धारित मानक पूरा नहीं करने पर प्रस्वीकृति वापस लेने का अधिकार बोर्ड को दिया गया है। मदरसों को अनुदान की श्रेणी में लाने के लिए अनुशंसा का अधिकार भी बोर्ड को दिया गया है।