ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

सरिया फैक्ट्री में मजदूर का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

PATNACITY: खुशरुपुर थाना क्षेत्र के हरदासबीघा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक सरिया फैक्टी में मजदूर का शव मिला। गोकुल स्टील प्लांट के मशीन से निकलने वाले गर्म पानी के हौद

सरिया फैक्ट्री में मजदूर का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNACITY: खुशरुपुर थाना क्षेत्र के हरदासबीघा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक सरिया फैक्टी में मजदूर का शव मिला। गोकुल स्टील प्लांट के मशीन से निकलने वाले गर्म पानी के हौद से फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान इशोपुर गांव निवासी 20 वर्षीय पिंकू कुमार के रूप में की गयी है। 


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरिया फैक्ट्री से मजदूर की लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने जब शव को देखा वे आक्रोशित हो गये और हंगामा मचाने लगे। आक्रोशित लोगों ने फैक्ट्री के प्रबंधक पर हत्या का आरोप लगाया है।


हंगामे की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुट गयी है। आक्रोशित ग्रामीण मृतक का परिजनों को दस लाख रुपया मुआवजा और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद फैक्ट्री के सभी मजदूर और कर्मी मौके से फरार हो गये।


मृतक के भाई ने बताया कि मृतक पिंकू कुमार की नाइट ड्यूटी थी जिसके लिए वह रात आठ बजे फैक्ट्री में पहुंचा था। और आज सूचना मिली कि पिंकू फैक्ट्री में नहीं हैं। सुबह फैक्ट्री के जल संचायक के पास मृतक का चप्पल बरामद किया गया। जिसके बाद टैंक से जब पानी निकाला गया। तब उसमें से उसका शव मिला।


परिजनों ने फैक्ट्री के प्रबंधक पर हत्या कर टैंक में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस इस पूरे मामले की हरेक बिन्दुओं पर जांच कर रही है। वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी हैं। 


सरिया फैक्ट्री में मजदूर का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

सरिया फैक्ट्री में मजदूर का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता