ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

सर्दी-खांसी.. बुखार है तो सेक्स मत करिए, कोरोना क्राइसिस में यह खतरनाक हो सकता है

DESK : दुनियाभर में फैले कोरोना संक्रमण के पीछे सेक्स को लेकर क्या एहतियात बरतने जरूरी है इसको लेकर लगातार विशेषज्ञों की राय सामने आ रही है। WHO जैसी संस्था में कह दिया है कि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : दुनियाभर में फैले कोरोना संक्रमण के पीछे सेक्स को लेकर क्या एहतियात बरतने जरूरी है इसको लेकर लगातार विशेषज्ञों की राय सामने आ रही है। WHO जैसी संस्था में कह दिया है कि कोरोना सेक्सुअल संक्रमण वाली बीमारी नहीं है। बावजूद इसके कोरोना के ख़ौफ़ के बीच सेक्स को लेकर कई एहतियात बरतने की जरूरत है।


WHO की तरफ से सेक्स को लेकर स्थिति स्पष्ट किए जाने के बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि अगर किसी को सीजनल फ्लू जैसे सर्दी, खांसी और बुखार हो तो उसे सेक्स से परहेज करना चाहिए। चिकित्सकों की मानें तो ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि शुरुआत में सामान्य फ्लू दिखने वाला सर्दी-खांसी और बुखार आगे कोरोना भी हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में आप अपने पार्टनर को सेक्स के दौरान जोखिम में डाल सकते हैं। डॉक्टरों की राय में सामान्य फ्लू 4 से 5 दिनों में ठीक हो जाता है लिहाजा आप जरूर ठीक होने तक सेक्स से परहेज रखें। 


सामान्य फ्लू से बचने के लिए आप कुछ एहतियात भी बरत सकते हैं, जैसे पीने के लिए फ्रिज के पानी के बजाय गर्म पानी का इस्तेमाल करें। ठंडे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से आप बदलते मौसम में फ्लू से बचे रह सकते हैं। अगर आप फ्लू के संक्रमण से बचे रहे तो सेक्स को लेकर आपके मन में कोई दुविधा नहीं होगी।

टैग्स