ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

शराबबंदी वाले राज्य में फिर मिली 25 लाख की शराब, शराब माफिया हुआ फरार

PATNA CITY: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के फतुहा इलाके का है जहां खिरोधपुर से एक कंटेनर को पुलिस

शराबबंदी वाले राज्य में फिर मिली 25 लाख की शराब, शराब माफिया हुआ फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के फतुहा इलाके का है जहां खिरोधपुर से एक कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा है। कंटेनर पर लदे विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया गया है। बरामद शराब की कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा बतायी जा रही है। 


जब्त विदेशी शराब को चंडीगढ़ से मंगवाया गया था। जिसे गंगा नदी के पार भेजने के लिए नाव पर लादा जा रहा था। लेकिन तभी इस बात की सूचना मद्य निषेध विभाग को मिल गयी। मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया और नाव पर लादे जा रहे शराब को भी जब्त किया। 


285 कार्टन शराब उत्पाद विभाग ने बरामद किया है जिसकी कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा बतायी जा रही है। वही पुलिस को चकमा देकर शराब के धंधेबाज और ट्रक का ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस शराब माफिया और ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

   


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता