ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

शराबबंदी वाले प्रदेश में दारू पार्टी करते पकड़ा गया राजद नेता का बेटा, पिता ने लगाया साजिश का आरोप

KHAGARIA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही बेचने वाले अपने आदतों से बाज आ रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया का है और आरजेडी नेता के

शराबबंदी वाले प्रदेश में दारू पार्टी करते पकड़ा गया राजद नेता का बेटा, पिता ने लगाया साजिश का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही बेचने वाले अपने आदतों से बाज आ रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया का है और आरजेडी नेता के बेटे से जुड़ा है। जिसे पुलिस ने दारू पार्टी करते पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


गुरफ्तार युवक की पहचान राजद नेता निरंजन यादव के बेटे सौरभ के रूप में हुई है। जिसे शराब पार्टी करते पुलिस ने पकड़ा है। मामला खगड़िया का पसराहा थाना क्षेत्र का है। जहां तेहाय गांव में स्थित एक मुर्गी फार्म में सौरभ दारू और मुर्गा पार्टी कर रहा था। तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। 


फिर क्या था मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे शराब पीते धड़ दबोचा। गिरफ्तार सौरभ राजद नेता निरंजन यादव का बेटा और जिला परिषद सदस्या का देवर भी है। बेटे की गिरफ्तारी को लेकर निरंजन यादव ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने राजनीतिक षड्यंत्र रचकर उनके बेटे को फंसाया है। 


इधर पुलिस ने जब ब्रेथ एनलाइजर से जांच की तो यह पुष्टि हो गयी कि सौरभ ने शराब पी रखी थी। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। राजद नेता के बेटे की गिरफ्तारी की चर्चा इलाके में जोरशोर से हो रही है।