ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर किया हमला, एसआई और सिपाही घायल, गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाकर भागे बदमाश

MUNGER: शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गये नामजद आरोपी को भी पुलिस से छुड़ाकर ले गये। हमले में एसआई और सिपाही

शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर किया हमला, एसआई और सिपाही घायल, गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाकर भागे बदमाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 MUNGER: शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गये नामजद आरोपी को भी पुलिस से छुड़ाकर ले गये। हमले में एसआई और सिपाही घायल हो गये जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। 


पूरा मामला मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र स्थित नवटोलिया गांव का है। जहां तारापुर पुलिस ने बाइक सवार गंगटा थाना क्षेत्र निवासी सुमन यादव को 23 .5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया था। तारापुर पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि वह गंगा नदीं से शराब लाकर नवटोलिया निवासी दो भाई रवीश यादव और मनीष यादव को सप्लाई करने वाला था। 


जिसके बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ एसआई मो.महबूब अंसारी नवटोलिया पहुंचे और नामजद मनीष यादव और रवीश यादव के घर छापेमारी कर रवीश यादव को गिरफ्तार किया। जब पुलिस गिरफ्तार रवीश यादव को गाड़ी में बिठा रही थी तभी उसी वक्त आरोपी मनीष यादव अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा और पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया।


 इस हमले में एसआई मो. महबूब अंसारी और एक सिपाही भूदेव सिंह घायल हो गये। इस दौरान बदमाशों ने गिरफ्तार रवीश यादव को भी छुड़ाकर अपने साथ ले गई।  वहीं माहौल को बिगड़ता देखा एसआई ने थाना पहुंचकर इस बात की जानकारी तारापुर एसडीपीओ को दी। वहीं पुलिस के साथ मारपीट और अभियुक्त को छुड़ा ले जाने के मामले में एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम फिर नवटोलिया पहुंची और जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया। 


इस मामले में तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया की दोनों भाई पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में आरोपी हैं और बीती रात भी उन तस्करों के द्वारा पुलिस की टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा कर ले जाया गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।