ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

शराब को लेकर दो लोगों को मारी गोली, हालत नाजुक, एक गिरफ्तार

BEGUSARAI: इस वक्त वक्त बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है। जहां शराब को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दो व्यक्ति को गोली मार दी गयी। गोली लगने से दोनो

शराब को लेकर दो लोगों को मारी गोली, हालत नाजुक, एक गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त वक्त बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है। जहां शराब को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दो व्यक्ति को गोली मार दी गयी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की है। घायल की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी डीही निवासी सचिन कुमार और रंजीत कुमार के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सचिन और उसके दोस्तों में शराब को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इसी से नाराज होकर दोस्त ने सचिन और रंजीत को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज जारी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि सचिन पेशे से शराब कारोबारी है। शराब के विवाद में पहले विवाद हुआ जो मारपीट तक पहुंच गया। सचिन और रंजीत को उसके दोस्त ने ही गोली मारी है। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सचिन के ऊपर शराब मामले में नगर थाना में केस दर्ज है। इस मामले में सचिन फरार चल रहा था। इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता