ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

सांसद दानिश अली को BSP ने पार्टी से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

DESK: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अमरोहा से अपने सांसद दानिश अली को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दानिश अली को सस्पेंड किया है। ब

सांसद दानिश अली को BSP ने पार्टी से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अमरोहा से अपने सांसद दानिश अली को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दानिश अली को सस्पेंड किया है। बताया जाता है कि बीएसपी सांसद दानिश अली लगातार कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे और कांग्रेस भी उनके साथ खड़ी थी।


कांग्रेस से दानिश की नजदिकियां बढ़ता देख बीएसपी ने इसे लेकर कई बार हिदायत भी दी थी। दानिश को पार्टी से निकाले जाने की यही वजह बतायी जा रही है। बीएसपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश चंद्र मिश्रा ने इसे लेकर दानिश अली को एक पत्र जारी करते हुए कहा कि आपको कई बार मौखिक रूप से कहा गया है कि आप पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ जाकर कोई बयानबाजी ना दें।


सतीश चंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि ऐसा कोई काम ना करें जो पार्टी विरोधी गतिविधि हो लेकिन इसके बावजूद आप लगातार पार्टी के खिलाफ काम करते आ रहे हैं। इसलिए आपको पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।


टैग्स