ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

संसद भवन के पास संदिग्ध के पास से मिली कोडवर्ड में लिखी चिट्टी, पुलिस ने पकड़ा

NEW DELHI: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने संसद भवन के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पकड़े गये संदिग्ध के पास से कोडवर्ड में लिखी एक चिट्ठी मिली है। हांलाकि सं

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NEW DELHI: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने संसद भवन के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पकड़े गये संदिग्ध के पास से कोडवर्ड में लिखी एक चिट्ठी मिली है। हांलाकि संदिग्ध ने पुलिस को बताया है कि वो दिल्ली घूमने आया था। संदिग्ध को संसद भवन के पास विजय चैक से पुलिस ने हिरासत में लिया। उसे संसद मार्ग थाने ले जाया गया है जहां उससे पुलिस, आईबी और अन्य खुफिया एंजेंसी पूछताछ कर रही है। इस शख्स के मिलने के बाद संसद भवन और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक कश्मीरी है। वह संदिग्ध हालात में संसद भवन के आसपास घूम रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। पूछताछ के बाद ही औपचारिक तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआत में युवक अपने बारे में बार-बार अलग-अलग जानकारी दे रहा था। जब हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह कश्मीर के बडगाम का रहने वाला है। 

उसके पास से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें दो पहचान पत्र मिले हैं और दोनों में अलग-अलग नाम लिखे थे। उसके पास से एक आधार कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है दोनों पर अलग नाम लिखे थे। जानकारी मिल रही है कि ड्राइविंग लाइसेंस पर उसका नाम फिरदौस लिखा है, जबकि आधार कार्ड पर मंजूर अहमद अहंगेर दर्ज है।