ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

सनकी पति ने पत्नी और 3 बच्चों पर फेंका एसिड, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी पति हुआ फरार

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां एक सनकी पति ने पत्नी और बच्चों पर एसिड फेंक दिया। जिससे पत्नी और तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गये। सभी को इलाज के लिए सदर अस्

 सनकी पति ने पत्नी और 3 बच्चों पर फेंका एसिड, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी पति हुआ फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां एक सनकी पति ने पत्नी और बच्चों पर एसिड फेंक दिया। जिससे पत्नी और तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गये। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड संख्या 27 की हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पति रवि पोद्दार ने पत्नी ममता देवी और तीन बच्चों पर एसिड फेंक कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।  घायलों में 30 वर्षीय ममता देवी, 10 वर्षीय ऋचा कुमारी, 4 साल की अंशु कुमारी और 12 साल का पुत्र निशांत शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


सदर थाना के एएसआई धनबिहारी मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान रवि पोद्दार ने पत्नी और तीन बच्चों पर एसिड से हमला कर दिया। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। वही घटना को अंजाम देने के बाद पति रवि पोद्दार मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।