ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

संकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे VIP प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मुकेश सहनी ने BJP पर बोला हमला

BUXAR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज संकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे। जहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया

संकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे VIP प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मुकेश सहनी ने BJP पर बोला हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज संकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे। जहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सन ऑफ मल्लाह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा किअगर कोई रोके तो समझिए कि आप अच्छा काम कर रहे हैं, भाजपा ने हमें रोकने का काम किया है। लोग मुझसे डरते हैं, इसलिए रोकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम अपने समाज के अधिकार और मान सम्मान की लड़ाई पिछले 10 वर्षों से लड़ रहे हैं।


बक्सर के एसएस पैलेस हॉल में आयोजित निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा 3.0 के दौरान "सरकार बनाओ अधिकार पाओ" अभियान के तहत वीआईपी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर लोग जब आगे बढ़ जाते हैं, तो वे पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। लाखों लोगों में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने सामाज,जाति को कभी नहीं भूलते। आज मैं मुम्बई जैसे जीवन को छोड़कर समाज की लड़ाई लड़ रहा हूँ। 


उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में हार कभी नहीं माना। यह जरूर है कि अपने संघर्ष की बदौलत और आपके समर्थन के बाद अपना स्थान बनाया है। हालांकि अभी मुकाम पर पहुंचना शेष है। हमलोग तेजी से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन हमें रोका गया। अगर जब कोई रोके तो समझिए कि आप अच्छा काम कर रहे हैं। मेरे साथ  भाजपा ने भी ऐसा ही किया। हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने कहा कि लोग मुझसे डरते हैं, इसलिए रोकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमे संघर्ष करना होगा। हमने समाज के अधिकार के लिए मेहनत की है और पसीना बहाया है।


मुकेश सहनी ने कहा कि आज हम लोग इंडिया गठबन्धन के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहे है। हमारा मकसद इंडिया गठबन्धन की सरकार बनाना है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो कोई पिछड़ा का बेटा उप मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम अपने मकसद में जरूर कामयाब होंगे।

संकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे VIP प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मुकेश सहनी ने BJP पर बोला हमलासंकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे VIP प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मुकेश सहनी ने BJP पर बोला हमलासंकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे VIP प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मुकेश सहनी ने BJP पर बोला हमलासंकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे VIP प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मुकेश सहनी ने BJP पर बोला हमलासंकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे VIP प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मुकेश सहनी ने BJP पर बोला हमला

संकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे VIP प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, मुकेश सहनी ने BJP पर बोला हमला