1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 19, 2019, 3:40:25 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में संविदा पर काम कर रहे ड्राइवरों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे ड्राइवरों का मानदेय बढ़ा दिया है। अब कॉन्ट्रैक्ट आधारित ड्राइवरों को हर महीने 20 हजार रुपए मिलेंगे। https://www.youtube.com/watch?v=IC9cZ9e6z7s&t=2s राज्य सरकार में संविदा पर कार्यरत ड्राइवरों के साथ-साथ कार्यालय परिचारियों के मानदेय में भी इजाफा किया है। सरकार की कोशिश ड्राइवर और कार्यालय परिचारी के मानदेय में समानता लाने की है। मैट्रिक के शिक्षा वाले कार्यालय परिचारी को 18 हजार और नन मैट्रिक को 16 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। नया मानदेय 1 जून से प्रभावी होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए पुलिस महानिदेशक सहित सभी विभागों के सचिव, प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारियों को सूचना पत्र भेज दिया है।